राष्ट्र का नाम रोशन: मोहाली में पढ़ने वाली 8 वर्षीय सानवी सूद ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया

ऐसा करने वाली दुनिया की सब से कम उम्र की लड़की सानवी माउंट एवरेस्ट बेस  कैंप, माउंट किलिमंजारो और माउंट कोजिअस्को भी फतेह कर चुकी है। वह दुनिया  की सब से कम उम्र की लड़की बन गई है जो माउंट एलबर्स की ऊंचाई पर पहुंची।

यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली की छात्रा और रोपड़ पंजाब की रहने वाली 8  वर्षीय बच्ची सानवी सूद ने रूस की सब से ऊंची चोटी माउंट एलबर्स 5642 मीटर  की ऊंची पर तिरंगा फहराकर पंजाब और राष्ट्र का नाम रोशन किया है।

यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली की छात्रा है सानवी सूद

वह 23 जुलाई को अपने पिता दीपक सूद के साथ रूस के लिए रवाना हुई और 24 जुलाई को रूस पहुंची।

उन्होंने पहले दिन से ही ट्रैकिंग शुरू कर दी थी

सानवी ने बताया, उसका मनोरथ बच्चियों को सशक्त बनाने व उन्हें फिटनेस के बारे में जागरूक करना है।