रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा एक्टिवा चोर
पहले भी दर्ज है बलटाना में FIR
चंडीगढ़। रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को सेक्टर 17 फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे रोका, शख्स एक्टिवा पर सवार था। पुलिस द्वारा उसे एक्टिवा के पेपर दिखने के लिए बोला गया तो उस ने पेपर दिखाने से पहले तो मना कर दिया। पुलिस द्वारा सकती बरतने पर व्यक्ति ने पुलिस को बताया की एक्टिवा के उस के पास पेपर नहीं है क्योंकि एक्टिवा चोरी का है साथ ही एक्टिवा पर जो नंबर लगा हुआ है वो भी फेक है। तभी पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। जांच करने कब बाद व्यक्ति की पहचान हल्लो माजरा निवासी 22 साल के प्रेम कुमार पाठक के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस जांच में बताया कि उस ने एक्टिवा सेक्टर 40 से चोरी किया था। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले भी बलटाना जीरकपुर में चोरी की FIR दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगाया जा रहा है कि चंडीगढ़ में आरोपी ने कोई और चोरियां तो नहीं की।
वीरवार को भी पकड़े थे 2 एक्टिवा चोर
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने वीरवार को भी सेक्टर 38 से दो एक्टिवा चोर पकड़े थे। जो शहर से एक्टिवा चोरी करते थे इन के कब्जे से 2 एक्टिवा और 12 गैस सिलिंडर बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ड्रग एडिक्ट थे और अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए शहर आए एक्टिवा चोरी करते थे। इन की पहचान बबलू उम्र 43 धनास निवासी और तो संजय उम्र 23 साल धनास निवासी के रूप में हुई थी