चंडीगढ़ बीजेपी की कोर कमेटी गठित

संसाद सहित दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल वहीं पूर्व सांसद नज़रअंदाज़

चंडीगढ़। बीजेपी में एक बार फिर से गुटबाज़ी हावी हो गई है। पार्टी पाधिकारियो की पहली सूची के बाद पनपे असंतोष का माहोल थमा भी नहीं था की शुक्रवार देर रात्रि को कोर कमेटी गठित कर दी गई। कोर कमेटी में संसाद किरण खेर, वर्तमान अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रधान संजय टंडन, पूर्व प्रधान अरुण सूद, मेयर अनूप गुप्ता को जगह दी गई है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शहर आ रहे है। कमेटी में शहर के पूर्व संसाद सत्या पाल जैन को नज़रअंदाज़ कर दिया गया। सवाल यह उठ रहा है कि जब दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान संसाद को जगह दी गई तो पूर्व संसाद को क्यों नज़रअंदाज़ किया गया?

वर्तमान अध्यक्ष के पद सँभालने के बाद ही एकजुटा के दावे किए गए थे, लेकिन पार्टी वर्कर की पहली सूची और कोर कमेटी कुछ और ही कहनी बया कर रही है। कोर कमेटी में उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, महासचिव हुकुम चंद और अमित जिंदल भी शामिल किए गए है। विशेष आमंत्रित में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी विजय रुपानी, महामंत्री संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु को जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *