भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चंडीगढ़ आएंगे

असंतोष के माहौल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चंडीगढ़ आएंगे
कार्यकारिणी में जनधार वाले नेता दरकिनार

BJP National President Jagat Prakash Nadda News चंडीगढ़। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के सप्ताह के भीतर ही  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को स्थानीय सैक्टर 33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे । तीन राज्यों में भाजपा की भारी जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंडीगढ़ कार्यालय में पहली बार पधार रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश का दावा किया जा रहा है । भाजपा कार्यालय कमलम में उनका भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही पार्टी में असुंष्टि का माहौल कायम है। इस असुंष्टि के माहौल के बीच ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का कमलम का दौरा होने जा रहा है। कार्यकारिणी में जनधार के चेहरे वाले नेताओं को दरकिनार कर दिया गया। कई वरिष्ठ पूर्व मेयर के अलावा नगर निगम के वर्तमान चुने हुए पार्षदों को भी कार्यकारिणी की पहली सूची में चुना नहीं गया। जनता से सीधे संवाद का काम करने वाले वरिष्ठ नेताओं की भूमिका आगामी लोक सभा चुनाव की तेयारी में अहम मानी जाएगी। भीड़ खिंचने में वर्तमान चुने हुए पार्षद के अलावा शहर के पूर्व मेयर रहे रविकांत शर्मा, आशा जसवाल, राजबाला मलिक, देवेश मौदगिल से लेकर राजेश कालिया  अपने आप में एक चेहरा माने जाते हैं। इसी तरह पूर्वांचल के बड़े चेहरे और पूर्व पार्षद अनिल दुबे, पूर्वांचल के ही गोपाल शुक्ला और हरिशंकर मिश्रा को नजरअंदाज तक कर दिय गया।
सूत्र कहते हैं कि अगर मौका लगा तो असुंष्ट अपनी नाराजगी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष भी बंया कर सकते हैं। ऐसे में संभव है कि स्थानीय स्तर  इसके रोकने के लिए पर्दा भी डालने का प्रयास किया जाएं।
बड़ा सवाल कार्यकारिणी के गठन में नगर सांसद-मेयर की भूमिका नागणय :
वहीं, सुगबुहाट यह भी है कि प्रदेश कार्यकारिणी की पहली सूची में नगर सांसद से लेकर मेयर की भूमिका नागणय रही। यहां यह सवाल उठता है कि जो जनता के प्रतिनिधि जनता की नब्ज को समझ-परख रखते हैं और उसकी अगुआई करते हैं उनकी भूमिका भी चली नहीं या फिर उन्हें पूछा नहीं गया। सिर्फ पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और वर्तमान अध्यक्ष की भूमिका कार्यकारिणी के गठन में ज्यादा प्रतीत होती दिख रही है।
बाहरी पर ज्यादा भरोसा :
वहीं, कार्यकारिणी में बाहरी नेताओं-नेत्रियों को ही जगह दी गई। इनमें कांग्रेस से पूनम शर्मा, देविंदर सिंह बबला और
शशि शंकर तिवारी के नाम शामिल है। इसी तरह चुने हुए वर्तमान पार्षदों की जगह एक मनोनित पार्षद को कार्यकारिणी में जगह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *