होली पर मौसम रहेगा साफ

चंडीगढ़। शहर में इस बार होली पर मौसम साफ रहेगा हालांकि 7 मार्च को वेस्टर्न हिमालय रीजन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी आने वाले दिनों में सामान्य बने रहने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ के मौसम में 10 मार्च के बाद बदलाव आ सकता है।

इस दौरान बादल छाए रहने के आसार बनते नजर आ रहे हैं, वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा आने वाले दिनों में शहर की रातों में तापमान बढऩे से गर्मी भी बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार इस हफ्ते शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक और रात का तापमान भी 16 डिग्री तक जा सकता है। जिससे दिन के साथ रात को भी गर्मी बढ़ेगी।
आने वाले दिनों का मौसम:
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
-मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान शहर का अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

-बुधवार को शहर का अधिकत तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

-वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की उम्मीद है।

-शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *