महिला कांग्रेस ने शहर की सांसद और बीजेपी के अध्यक्ष से किया सीधा सवाल – नाली वाली गैस कहाँ पर उपलब्ध है?

मोदी सरकार ने होली पर बिजली, पानी, एलपीजी के दाम बढ़ाकर चंडीगढ़ की जनता को दिया तोहफा दीपा दुबे

चंडीगढ़। कांग्रेस के अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की लूट जारी है,आज घरेलू LPG सिलेंडर पर 50 रुपये और कमर्शियल पर 350 रुपये महंगा किया जाना यह प्रमाण है कि केंद्र सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में विफल रही है।

दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ में पानी, बिजली, सीवेज सेस के रेट अप्रैल से बढ़ाई जा रहे हैं लेकिन मोदी सरकार और चंडीगढ़ की संसद किरण खेर चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण सूट क्यों चुप्पी साधे बैठे हैं।

दुबे ने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद से पूछा है कि वह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ कर बताएंगे कि चंडीगढ़ की जनता को कि वह नाली वाली गैस कहां से भरी जाएगी? ताकि चंडीगढ़ की जनता अपने गैस सिलेंडर को नाली वाली गैस से भरवा कर थोड़ी राहत की सांस ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *