कौन है सुखविंदर सिंह सुक्खू, एक परिचय

शिमला ब्यूरो। शिमला हमीरपुर हिमाचल को दूसरा मुख्यमंत्री देने जा रहा है। कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य की कमान सौंप दी है। आइए जानते है कौन है सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी है सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सैना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1988 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2018 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भी प्रदेश की जनता का आभार जताया है। सुक्खू को सीएम बनाने की सूचना मिलने के बाद उनकी माता संसार देई ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने बेटे को कहा है कि सभी के काम करना लेकिन रिश्वत मत लेना। यहां बता दे ये पहला मौका है जब काँग्रेस ने उपरी हिमाचल की जगह निचले हिमाचल से मुख्यमंत्री दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *