चंडीगढ़ में 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है गुलदाउदी शो

चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को तीन दिवसीय गुलदाउदी शो शुरू हो रहा है। सेक्टर- 33 स्थित टैरेस गार्डन में यह गुलदाउदी शो 9 से 11 दिसंबर चलेगा। नगर निगम की ओर से इसे आयोजित करवाया जा रहा है। इस शो में आने वाले लोगों को यहां फूलों की कई किस्मों की जानकारी मिलेगी।

फूलों से महकते इस गार्डन में भिन्न-भिन्न प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे। नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग ने गुलदाउदी की 267 से भी अधिक किस्मों को डिस्प्ले किया है। इन सभी किस्मों को नगर निगम नर्सरी में उगाया और तैयार किया जाता है। हार्टिकल्चर विभाग, नगर निगम के बागवानों ने शो में फूलों से नाव, ऊंट, मोर, गाय, जिराफ, शेर और कई अन्य जानवरों और पक्षियों की आकृतियां भी तैयार की हैं। शो में करीब 10 हजार गमलों में लगे गुलदाउदी को डिस्प्ले किया जाएगा।

शो में गुलदाउदी के सुंदर प्रदर्शन ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने में चंडीगढ़ की मदद की है। गुलदाउदी शो में किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ कं द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज क ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो के चयन के बाद घोषणा की जाती है। इस बार निगम शो पर 11.17 लाख रुपये खर्च करेगा। शहर की सांसद किरण खेर मेयर सरबजीत कौर और अन्य अतिथियों की मौजूदगी में इस शो का उद्घाटन करेंगी ।

कोरोना महामारी के वजह से दो साल इस शो को रद करना पड़ा था । 1985 में शुरू हुआ गुलदाउदी शो हर साल दिसंबर में आयोजित किया जाता है। इस दौरान निगम की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं। पौधों और फूलों से प्रेम करने वाले लोग इस प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। इस गुलदाउदी शो में जो खास प्रजातियां को शामिल किया जाता है उनमें मुख्य रेड वाइन, डेकोरेटिव पिंग, सुपर ग्लो, किकू ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *