चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का हुआ ऐलान

चंडीगढ़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से वीरवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 20 सचिव, 21 संयुक्त सचिव और 4 प्रवक्ता का चयन किया गया है। कुल मिलाकर कांग्रेस हाईकमान ने 64 नामों पर मुहर लगाई। प्रदेश अध्यक्ष को मिलाकर यह सख्ंया 65 की मानी जा सकती है। नए अध्यक्ष एचएस लक्की की नियुक्ती के बाद से प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का इंतजार किया जा रहा था। प्रदेश कार्यकारिणी के लिए संभावित नामों की सूची हाईकमान को मंजूरी के लिए भेजी गई थी।
राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणूगोपाल की ओर से जारी सूची को स्थानीय संगठन की ओर सार्वजनिक कर दिया गया। सूची सार्वजनिक होने के बाद कार्यकर्ताओं-नेताओं के बीच मिला-जुला रवैया रहा। जिन्हें जगह मिली वे उत्साहित दिखे जबकि जो जगह पाने में असफल रहे उनमें मायूसी छा गई।
ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में स्थानीय संगठन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। पिछले वर्ष अगस्त में जारी की गई प्रदेश कार्यकरिणी की तुलना में इस बार नई कार्यकारिणी छोटी है। कई अहम नेता इसमें जगह नहीं बना सके हैं। नई कार्यकारिणी में महिला प्रतिभागिता कम दिखाई दे रही है। मुश्किल से 6 महिला नेत्रियों को अलग अलग पोस्ट पर जगह दी गई है। संभव है कि जो हाईकमान से सूची मंजूर होकर आई है वे ही अंतिम मानी जाएगी। वहीं, वर्तमान निगम के छह पार्षदों में से एकमात्र पार्षद ही इसमें जगह बना सके हैं।  नई कार्यकारिणी का ऐलान ऐसे समय में हुआ जब कांग्रेस भवन में भारत जोड़ों यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। ऐसे में जिन कार्यकर्ताओं को जगह मिली वे बुके लिए कांग्रेस भवन आते दिखाई दिए।
प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है
उपाध्यक्ष :
-भूपिंदर सिंह
-हफीज अनवर उल हक
-जतिंदर भाटिया
-हरफूल कल्याण
-गुरप्रीत सिंह गाबी
-नंदिता हुड्डा
-मीनाक्षी चौधरी
-जीएस कंम्बोज
महासचिव
-विनोद शर्मा
-अच्छे लाल गौड़
-विजय राणा
-राजीव कुमार मौदगिल
-एएस गुजराल
-हाजी जाहिद परवेज खान
-बलविंदर कौर राणा
-लव कुमार
-एसए खान
-जतिंदर सिंह धामी
कोषाध्यक्ष :
-विक्रम चोपड़ा
सचिव
-राम कुमार गुप्ता
-बीएम खन्ना
-हाकम सरहदी
-भजन कौर
-दविंदर गुप्ता
-दिलवार सिंह
-रामेश्वर गिरी
-रमेश आहूजा
-विपन जोत सिंह अमन
-ओम प्रकाश सैनी
-बिरेंद्र राय
-संजय भजनी
-अशोक कुमार
-लेखपाल
-राजीव चौधरी
-राजदीप सिद्धू
-नितिन राज चौहान
-मेघा कल्याण
-अंकुश जौली
-मनोज गर्ग
संयुक्त सचिव :
-राम करन गुज्जर
-श्रीपाल वर्मा
-केशो राम परचा
-सुभाष गेहलोत
-वासुदेवन
-राहुल कुमार
-आनंद स्वरूप वालिया
-साहिल दुबे
-संजीव बबर
-नेत राम
-विक्टर सिद्धू
-केदार यादव
-सुभाष पाल
-मनीष लंबा
-अभि चंदेल
-ओम लता
-विशाल कुमार
-मैरी स्टैला जार्ज
-स्वराज अरोड़ा
-अनिल सिंगला
-विकास सोनी
प्रवक्ता :
-राजीव शर्मा
-सतीश कैंथ
-अजय जोशी
-नसीब जाखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *