Bhagwant Mann Marriage: फिर दुल्हा बनेंगे सीएम भगवंत मान, दूसरी शादी कल चंडीगढ़ में होगी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वीरवार को वो चंडीगढ़ में एक बार फिर दुल्हा बनेंगे। हिसार की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर उनकी दुल्हन होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होने विशेष तौर पर पहुंचेंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर आयोजित किया जाएगा।  

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। सात साल पहले 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने अदालत में आपसी सहमति से तलाक लिया था। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। अदालत में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं, तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी, मगर मान वहां शिफ्ट होने को राजी नहीं हुए। 
दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में रहना चाहें तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’ 

मां और बहन ने चुनी मान के लिए नई बहू
CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *