पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी हो सकते हैं पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान

मोहाली। पंजाब कांग्रेस को लेकर लगातार मंथन का दौर जारी है। हाई कमान लगातार पंजाब कांग्रेस पर नजर बनाए हुए है। ताजा घटनाक्रम की बात करें तो आज यानी वीरवार को पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली में चन्नी ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात की है। बता दें कि पंजाब चुनाव में हुई करारी हार के बाद चन्नी की राहुल गांधी से यह पहली मुलाकात है। चन्नी को पंजाब में कांग्रेस का नया प्रधान बनाया जा सकता है। यहां बता दें कि अभी तक प्रदेश में कांग्रेस का प्रधान नियुक्त नहीं किया गया है। हालांकि चन्नी ने कहा कि वह किसी पद की रेस में नहीं हैं और न ही उन्हें पद चाहिए। वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

वहीं चन्नी ने आम आदमी पार्टी को जिताने वाले लोगों पर भी तंज कसा। उनसे पंजाब में लगातार हो रहे कत्ल पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते थे तो उन्हें बदलाव मिल गया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की नई सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *