रामदरबार में मंडल संख्या 19 ने मनाया बीजेपी स्थापना दिवस

पूर्व मेयर दवेश मौदगिल मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद रहे

चंडीगढ़। रामदरबार मंडल संख्या 19 में आज देश एवं दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल मुख्य अतिथि थे। देवेश मौदगिल ने कार्य कर्ताओं के घरों पर ध्वजा रोहन करवाया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सार्वजानिक रूप से रामदरबार के बाजार में लोगों के साथ बैठ कर सुना। उन्होंने वरिष्ठ कार्य कर्ताओं को पटका टोपी और फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया।

मौदगिल ने कहा के भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत मे रहने वाले हर वर्ग का व्यक्ती आज सुरक्षित महसूस करता है। भारत एक नई विश्व शक्ति के रूप मे उभरा है। भाजपा मे परिवारवाद की जगह ईमानदारी और मेहनत को मान्यता दी जाती है। भाजपा में काम करने वाले साधारण परिवार का व्यक्ती पार्षद, विधयक, सांसद, मंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी बन सकता है

कार्यक्रम का आयोजन मंडल इकाई और मंडल अध्यक्ष बजिंदर सूद जी के संचालन में सफल सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में मंडल महासचिव सुजीत खेड़ा मंडल सचिव विजय धीमान शश्याम लाल बेरवा,अक्षय बिरला, चंदन जी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कीर्ति भारती युवा मंडल अध्यक्ष सचिन खेरवाल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला के जिला सचिव कुंदन बेरवा ऐसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की शेरा और मदन ठाकुर जी तिलकधारी सौरव सूद जी अमरनाथ जी धर्मेंद्र सूद जी शीशपाल गर्ग आदि शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *