आप के बाद अब कांग्रेस की बारी, चंडीगढ़ में पानी के मुद्दे पर 7 अप्रैल को कांग्रेस का धरना

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के बाद पानी के मुद्दे पर कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रही है। 7 अप्रैल को कांग्रेस का चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर के सेक्टर 17 दफ्तर के बाहर प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। धरना प्रदर्शन का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक का रखा गया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण पानी के रेट में यह बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा देश में कमरतोड़ महंगाई हुई है। इसके विरोध में ही यह प्रदर्शन रखा गया है। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी पहुंचेगें।

लोकतंत्र में अपनी आवाज पहुंचाने के कई तरीके

सुभाष चावला ने बताया कि धरने के लिए डीसी आफिस और संबंधित थाना एसएचओ से मंजूरी मिल चुकी है। उनका धरना शांतमय रहेगा और किसी प्रकार से भी कानून का उल्लंघना नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी बात जनता तक पहुंचाने के कई तरीके हैं। उन्होंने किहा कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ सभी पार्टियों को मिल कर लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैर राजनीतिक संस्थाओं को भी ऐसे मुद्दों में साथ देने के लिए आगे आना चाहिए।

आप को आगे नहीं बढ़ने दिया

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ मीटर दूर नगर निगम ऑफिस नहीं पहुंचने दिया था। उनका प्रदर्शन सेक्टर 17 परेड ग्रांउड के सामने था। यहां से करीब 200 मीटर दूर निगम का दफ्तर है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हुए थे। कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन और लाटीचार्ज हुआ। शहर में पानी के रेट बीते 1 अप्रैल से बढ़े हुए हैं। इसे लेकर विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है। हाल ही में हाउस में कांग्रेसी पार्षद गुरबक्श रावत और गुरप्रीत सिंह ने पानी के मुद्दे को जोरदार तरीके से रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *