आई.सी.सी.डब्लयू कर्मचारियों द्वारा दिनांक 14.03.2022 को दिया जाएगा विशाल धरना

चण्डीगढ़। आई.सी.सी.डब्लयू कर्मचारी यूनियन की मीटिंग लम्बित पड़ी जायज मांगों को लागू करवाने व आई.सी.सी.डब्लयू प्रशासन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ रेखा शर्मा की अध्यक्षता में की गई मीटिंग में चर्चा करते हुए बताया कि कर्मचारियों की जायज मांगे पिछले छे वर्षो से लम्ंिबत पड़ी है। कर्मचारी यूनियन  ने दिनांक 19.01.2022 को चण्डीगढ़ प्रशासक के सलाहकार को भी ज्ञापन दिया था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई व आई.सी.सी.डब्लयू प्रशासन द्वारा लगातार झूठे आश्वासन देकर अधिकारी केवल अपना समय व्यतीत करने में लगे है। आरोप लगाया कि आई.सी.सी.डब्लयू प्रशासन ने कर्मचारियों को डी सी रेट देने, महंगाई भत्ता व स्विच ओवर कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र व डी सी रेट देने आदि का फैसला खुद ही किया था। परन्तु उन फैसलों को भी लागू नहीं करके लगातार बढ़ रही महंगाई में कर्मचारियों के वेतन में एक रूपये की भी वृद्धि नहीं करके शोषण किया जा रहा है। ग्रेच्यूटी ऐक्ट 1972 को भी कन्ट्रैक्ट के कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जा रहा है। अगर कर्मचारी आरटीआई एक्ट के अधीन कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई जानकारी मांगते हैं तो एक्ट के अधीन बनती जानकारी भी नहीं दी जाती है। जिससे साफ जाहिर होता है कि आई.सी.सी.डब्लयू प्रशासन के अधिकारियों ने तानाशाह रवैया अपना कर पूर्ण तौर पर जंगल राज कायम कर रखा है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण तौर पर नहीं निभा कर जिम्मेदारी से भाग कर कर्मचारियों को ही दोषी ठहराने में लगे है जो कि बहुत ही निंदनीय है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी यूनियन ने दिनांक 14.03.2022 को किये जा रहे विशाल धरने व रोष रैली को सफल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों को जल्दी लागू नहीं किया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *